सहायक रोजगार इंडिया एक ऐसी संस्था है जो श्रमिकों, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं, दिव्यांगजनों और वंचित समुदायों के कल्याण के लिए समर्पित है। हम पूरे भारत में रोजगार केंद्र खोलकर योग्य और जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क रोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उठाने में मार्गदर्शन कर रहे हैं। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, आर्थिक सहयोग और आपदा प्रबंधन जैसे सामाजिक कल्याण कार्यों में भी सक्रिय हैं। हमारा उद्देश्य वंचित वर्गों का उत्थान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

पोर्टफोलियो

हमारा मिशन

सहायक रोजगार इंडिया का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर श्रमिकों, प्रवासी मजदूरों और वंचित समुदायों को आत्मनिर्भर बनाना है। हम सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी प्रदान कर जागरूकता बढ़ाते हैं और स्किल्ड एवं अनस्किल्ड श्रमिकों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराते हैं, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।

हम यह सुनिश्चित करते हैं कि श्रमिकों के पीएफ और बीमा लाभ उनके अधिकारियों तक पहुँचें, और दुर्भाग्यवश कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर उनके नामांकित परिजनों को ₹7,50,000/- तक की आर्थिक सहायता एवं ₹2,000/- से ₹5,000/- तक मासिक पेंशन मिले।

इसके अलावा, हम सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज़रूरतमंदों तक पहुँचाने में मदद करते हैं। हमारा मिशन केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि अनाथ और गरीब बच्चों को शिक्षा सामग्री, दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण, मजदूर परिवारों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा और हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन देना भी है।

हम समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना, हर श्रमिक को उसका अधिकार और सम्मान दिलाना, तथा सुरक्षित, स्वाभिमानी और समृद्ध भारत का निर्माण करना ही अपना परम लक्ष्य मानते हैं।

विजन

सहायक रोजगार इंडिया का विज़न एक ऐसे भारत का निर्माण करना है, जहाँ हर मजदूर, बेरोजगार युवा और वंचित वर्ग के लोग आत्मनिर्भर बन सकें और सम्मानजनक जीवन जी सकें। हमारा लक्ष्य देश के हर गांव और शहर में स्थायी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, शिक्षा को बढ़ावा देना, दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना, और स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करना है।

हम बड़े उद्योगों, कंपनियों और सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़कर उनके लिए रोजगार और स्वरोजगार के द्वार खोलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि श्रमिकों और उनके परिवारों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले, गरीब और अनाथ बच्चों को शिक्षा का अवसर मिले, दिव्यांगजन सहायक उपकरणों और नौकरियों से जुड़ें, और सभी के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हों।

हमारा विज़न एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और समानता आधारित समाज का निर्माण करना है, जहाँ हर व्यक्ति के श्रम का सम्मान हो और कोई भी बेरोजगारी, गरीबी या संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए।

संस्थापक एवं निर्देशक का संदेश

प्रिय साथियों,

सहायक रोजगार इंडिया की स्थापना एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए की गई है, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, दिव्यांग जन सहयोग, पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक स्थिरता और सामाजिक न्याय जैसे मूलभूत अधिकार समान रूप से प्राप्त हों। हमारा उद्देश्य केवल लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। 

हम संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals – SDGs) को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं, जिसमें गरीबी उन्मूलन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता, अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण, स्वच्छ ऊर्जा, गरिमापूर्ण रोजगार, उद्योग और नवाचार, असमानता में कमी, और पर्यावरण संरक्षण जैसी प्राथमिकताएँ शामिल हैं।

हमारे प्रमुख कार्यक्षेत्र:

रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण – हम श्रमिकों, बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को स्थायी और सम्मानजनक रोजगार के अवसर दिलाने के लिए बड़े उद्योगों, कंपनियों और सरकारी योजनाओं से जोड़ रहे हैं।

शिक्षा और बाल कल्याण – गरीब और अनाथ बच्चों को शिक्षा सामग्री, छात्रवृत्ति और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर, उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर कर रहे हैं।

महिला सशक्तिकरण – महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास, वित्तीय सहायता और कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

स्वास्थ्य और पोषण – श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, अस्पतालों के साथ मिलकर निःशुल्क इलाज और दवाइयों की व्यवस्था, और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

दिव्यांगजन सहयोग – दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र जैसी सुविधाएँ प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें सरकारी योजनाओं और रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा रहा है।

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा – हम वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छ भारत अभियान, और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर हरित और सतत विकास की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

सामाजिक न्याय और अधिकारों की रक्षा – हम समाज के कमजोर वर्गों को उनके अधिकारों की जानकारी, कानूनी सहायता और सरकारी लाभ दिलाने में सहायता कर रहे हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति अन्याय और शोषण का शिकार न हो।

हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति सुरक्षित, स्वाभिमानी और समृद्ध जीवन जी सके, और समाज में समानता, समावेशिता और स्थायी विकास को बढ़ावा मिले। यह कार्य कठिन अवश्य है, लेकिन हमारी सामूहिक शक्ति, संकल्प और समर्पण इसे संभव बनाएगा। आइए, मिलकर एक बेहतर और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करें!

सादर,
सुनील कुमार,
संस्थापक एवं निर्देशक,
सहायक रोजगार इंडिया

Scroll to Top